7 नवंबर 2019

शेर

पटना कितना महफूज है सिर्फ लिखता रहा हूँ। आज बेहद करीब से अनुभव भी कर लिया। हर साल की तरह छठ पर्व में सपरिवार गाँव गया था। अचानक तेज बुखार की वजह से वापसी में देर हुई। आज सुबह पड़ोसियों का फोन गया आपके घर में चोरी हुई है। उसी स्थिति में ढहते ढिमलाते वापस आया। आप भी देखिए किस बेदर्दी से चोरों ने घर को खंगाला है। गरीब पत्रकार के घर में क्या मिले? सभी गहने तो मथूट गोल्ड बैंक में गिरवी पड़े हैं। मथूट ने 10 ग्राम का सिलवर गोल्ड चेन लेने से इंकार कर दिया था, ससुराल की यादाश्त 20 ग्राम का एक सोने का बिस्कुट था, 2 पुराने पायल, एक सोने की अंगुठी घर में थे। बाल- बच्चेदार हूँ बुरे वक्त के लिए हमेशा नगद दस हजार रखता था। बिना दूध का चाय पी लेता लेकिन उसमें हाथ नहीं लगाता। मोबाइल भी 4 दिन पहले खराब हो गया था सैमसन ने मदरबोर्ड बदलने का 3200 रुपया माँगा तो उसे वापस लाकर बैग में रख दिया था। बिंग मैजिक गंगा के लिए सीरियल लिख रहा था उनसे मिले पैसे से टीवी खरीदा बेशर्म उसे भी दिवार से उखाड ले गये। जाते-जाते पड़ोसी के सीसीटीवी में अपनी मनोहारी सुरत जरुर छोड़ गये हैं। अब बाकी का काम दीघा थाना का है। देखना है वो किस हद तक इस गरीब पत्रकार को राहत पहुँचा रहें हैं। थाने ने आवेदक ले लिया है आदेश दिया है समान व्यवस्थित कीजिए।

22 दिसंबर 2018

सासाराम के एसपी सत्यवीर सिंह ने 6 थानेदार समेत 28 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

खाकी में इंसान डेस्क। सूबे में खाकी परिवार में तबादला के दौर जारी है। इसी कड़ी में सासाराम एसपी सत्यवीर सिंह ने 6 थानेदार सहित 28 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। माना जा रहा है कि क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने ये कदम उठाया है।

23 अक्तूबर 2018

खौफ़नाक - राजधानी में मकान मालिक के बेटे की रेप की कोशिश, लड़की छत से लगाई छलांग

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में मकान मालिक के बेटे से अपनी अस्मत की रक्षा करने खातिर एक लड़की ने छत से छलांग लगा दिया और अब वो एक निजी अस्पताल में भर्ती हो अपना इलाज करा रही है।
वही, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
                 मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बुद्धा कॉलोनी अंतर्गत

से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक बार फिर से अस्मत के लुटेरों ने एक लड़की को अपने हवश का शिकार बनाने के कोशिश की. पुलिस के खौफ को धता बताते हुए बुद्धा कॉलोनी में एक लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

 
 खबर के मुताबिक बुद्धा कॉलोनी इलाके में मकान मालिक के बेटे ने रेंट पर रह रही लड़की के घर में जबरन घुसकर रेप करने की कोशिश की. पहले तो लड़की ने मकान मालिक का बेटे समझ कर उसे अपने कमरे में आन दिया. लेकिन लड़के की नियत को बिगड़ते देख उसने शोर मचाना शुरू किया. जब बात हद से आगे बढ़ गई तो लड़की ने लड़के पर चाकू से वार किया और अपनी इज्जत बचाने के लिए वो छत से कूद गई. हालांकि पुलिस की मदद से लड़की को बचा लिया गया. फिलहाल लड़की का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. लड़की के बयान के बाद आरोपी मकान मालिक के बेटे राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन राजधानी में पुलिस की नाक के नीचे ऐसी वारदात यह साबित करती है कि हैवानों के हौसले कितने बुलंद हैं. 

11 अप्रैल 2017

पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित गोदाम में लगी आग मामले में आया नया मोड़, बुद्धा हेरीटेज पर लगा आरोप

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल बुद्धा हैरिटेज के बगल के मकान में बीती रात लगभग 2 बजे आग लग गई थी। सूचना पर पहुचे अग्निशमन विभाग के कर्मियो ने आग पे काबु पा लिया था। लेकिन इस आगजनी के मामले में शाम में तब नया मोड़ आ गया जब आगजनी के बाबत एम के ट्रेंडर्स के संचालक मुकुल शर्मा ने पाटलिपुत्र थाने को लिखित शिकायत में होटल बुद्धा हैरिटेज के संचालकों पर पटाख़े के कारण आगजनी की बात लिखी है। वही इस आगजनी में तकरीबन 50 लाख की क्षति की बात भी लिखित जानकारी दी है। लिखित शिकायत के बाबत पुलिस तफ़्तीश कर रही है।
                           विदित हो कि कल देर रात तकरीब 2:00 बजे पाटलिपुत्रा कॉलोनी के बुद्धा हिस्ट्री के बगल में स्थित एमके ट्रेडर्स के गोदाम में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग को काबू में किया। तब तक काफी देर हो चुका था और एमके ट्रेडर्स के गोदाम में रखी करीब 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति जल कर राख हो गयी है। पाटलिपुत्रा कॉलोनी के हाउस नंबर 53 में संचालित हो रहा एम के ट्रेडर्स के कार्यालय में ही आग लग गई थी।
                 इस आग की चपेट में आने से एम के ट्रेडर्स द्वारा आपदा से संबंधित मदद के लिए रखे गए विभिन्न प्रकार के फैमिली किट जिसमें कंबल,चादर,कपड़े आदि कई महत्वपूर्ण सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाबत बताया गया था कि बगल में स्थित होटल बुद्धा हेरीटेज में कल रात पार्टी का आयोजन किया गया था और पटाखे जलाए जा रहे थे।

झरिया विधायक संजीव सिंह ने रची थी नीरज सिंह के हत्‍या की साजिश

पटना Live डेस्क। धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड के 22वें दिन बाद झारखंड पुलिस की जांच टीम ने बड़ा खुलासा किया है। बोकारो डीआईजी साकेत कुमार सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस कर बताया कि झरिया के भाजपा एमएलए संजीव सिंह ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद विधायक ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर खुद सरेंडर करने की इच्छा जतायी। इसके बाद अपराह्न लगभग दो बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ सरायढेला थाना पहुंचे। नीरज सिंह हत्याकांड संजीव सिंह के सरायढेला थाना में आत्मसमर्पण करने के बाद बाहर बड़ी संख्या में भाजपा एवं जमसं समर्थक पहुंच गये।सिंह मैंशन से सरायढेला थाना के बीच संजीव समर्थक नारेबाजी भी कर रहे थे।
                             झरिया के भाजपा विधायक के सरेंडर करने के बाद बोकारो रेंज के डीआइजी साकेत कुमार सिंह धनबाद के एसएसपी मनोज रतन चोथे  सिटी एसपी अंशुमान कुमार सरायढेला थाना पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने यहां काफी देर तक झरिया विधायक से पूछ-ताछ की। इस दौरान इस कांड में गिरफ्तार डबलू मिश्रा को भी सरायढेला थाना बुलाया गया था। डबलू पर ही शूटरों को कुसुम विहार में घर दिलवाने का आरोप है।बाद में डीआइजी ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि विधायक से पोलोग्राफी टेस्ट का भी आग्रह किया जायेगा।
                          धनबाद पुलिस ने पहले दंडाधिकारी के कोर्ट से इस हत्याकांड के नामजद आरोपी झरिया विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लिया। पुलिस ने कोर्ट से संजीव सिंह के खिलाफ सर्च वारंट भी लिया है। संजीव सिंह को आज स्‍थानीय कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद उन्‍हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस संजीव सिंह को रिमांड पर ले सकती है। संजीव सिंह का पोलीग्राफी टेस्‍ट भी करवाया जा सकता है। इससे पहले कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही धनबाद में पुलिस एवं संजीव समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गयी। विधायक समर्थक मैंशन पहुंचने लगे।फिर घोषणा हुई की विधायक खुद सरेंडर करने जायेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी।

ब्रेकिंग - नीरज सिह हत्याकांड में झरिया एमएलए ने किया सरेंडर

पटना Live डेस्क। धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड के 22 दिन बाद आज संजीव सिंह ने सरायढेला थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान सरायढेला थाना के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक संजीव सिंह के समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि आज अदालत ने संजीव सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। संजीव सिंह के साथ डब्लू मिश्रा को भी थाना लाया गया है। एसएसपी मनोज रतन चौथे ने सुबह ही संजीव के खिलाफ वारंट जारी होने की पुष्टि की थी। पुलिस ने कोर्ट से यह वारंट हासिल किया था।ध्यान रहे कि संजीव सिंह से पूर्व में एसआइटी इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। आत्मसमर्पण किये जाने के बाद पुलिस ने संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।धनबाद पुलिस आज शाम में पांच बजे एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगी, जिसमें वह नीरज सिंह हत्याकांड के संबंध में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, डीआइजी साकेत कुमार सिंह ने कहा है कि संजीव सिंह का पोलीग्राफी टेस्ट कराया जायेगा।
डीआईजी साकेत सिंह ने संजीव सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।विधायक ने थाने में डीआईजी के सामने भी खुद को बकसूर बताया। थाने के बाहर बड़ी संख्या में संजीव सिंह के समर्थक जुटे हैं। जानकारी के अनुसार विधायक से पॉलिग्राफिक टेस्ट के लिए पुलिस सहमति मांगेगी।
                   उल्लेखनीय है कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह की 21 मार्च, 2017 को धनबाद के ही स्टील गेट के निकट शाम में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। नीरज सिंह के साथ उनके तीन सहयोगियों को भी गोली मारी गयी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी। मामले में संजीव सिंह को आरोपी बनाया गया था।आपको बता दें कि संजीव सिंह रिश्ते में नीरज सिंह के चचेरे भाई हैं।